18px
श्यामा श्यामा रटते रटते बीती रे उमरिया भजन लिरिक्स
श्यामा श्यामा रटते रटते,
बीती रे उमरिया,
तेरे दरश की मीरा बावरी,
तेरे दरश की मीरा बावरी,
फिरती डगर डगरिया,
श्यामा श्यामा रटतें रटतें,
बीती रे उमरिया।।
तर्ज - रामा रामा रटते रटते।
खान पान सब वैभव छोड़ा,
मोहन तेरी याद में,
बन गई तेरे नाम की जोगन,
ले एकतारा हाथ में,
श्याम नाम की सारे जग में,
श्याम नाम की सारे जग में,
फैलाई लहरिया,
श्यामा श्यामा रटतें रटतें,
बीती रे उमरिया।।
ऐसी प्रेम दीवानी मीरा,
लोक लाज सब भूल गई,
राणा की सारी चालाकी,
इक इक सब बैकार हुई,
जो कुछ पाया प्रभु को सौंपा,
जो कुछ पाया प्रभु को सौंपा,
लेलीनी खबरिया,
श्यामा श्यामा रटतें रटतें,
बीती रे उमरिया।।
सब कुछ अर्पण करके मानव,
जब शरण में आ जाए,
सुख दुःख उसके जितने भी है,
परमेश्वर के हो जाए,
फिर भी अपना मैं ना छूटे,
फिर भी अपना मैं ना छूटे,
श्यामा श्यामा रटतें रटतें,
बीती रे उमरिया।।
सबसे सीधा सरल तरीका,
मीरा ने सिखलाया है,
जग की माया में भटका मन,
कुछ भी समझ ना पाया है,
‘मित्र मंडल' थारी आस में बैठ्यो,
‘मित्र मंडल' थारी आस में बैठ्यो,
श्यामा श्यामा रटतें रटतें,
बीती रे उमरिया।।
श्यामा श्यामा रटते रटते,
बीती रे उमरिया,
तेरे दरश की मीरा बावरी,
तेरे दरश की मीरा बावरी,
फिरती डगर डगरिया,
श्यामा श्यामा रटतें रटतें,
बीती रे उमरिया।।
गायक - राज राठौर।
शेयर करें:
पिछला भजन (shree Radha rani bhajan)
राधा नाम लेते लेते मेरी उम्र बीत जाए लिरिक्स
अगला भजन (shree Radha rani bhajan)
अगर श्यामा जु ना होती तो हम जैसो का क्या होता भजन लिरिक्स
इस श्रेणी के लोकप्रिय भजन (shree Radha rani bhajan)सभी shree Radha rani bhajan भजन देखें →
यदि आप shree Radha rani bhajan के अन्य पावन भजन, आरती और पद पढ़ना चाहते हैं, तो हमारे सम्पूर्ण shree Radha rani bhajan संग्रह को अवश्य देखें। नीचे इसी श्रेणी के सबसे लोकप्रिय भजन प्रस्तुत हैं:

राधा नाम लेते लेते मेरी उम्र बीत जाए लिरिक्स
Shree Radha Rani 370

अगर श्यामा जु ना होती तो हम जैसो का क्या होता भजन लिरिक्स
Shree Radha Rani 244

हे बनवारी तरसे है नैना भजन लिरिक्स
Shree Radha Rani 184

मीरा हो गई रे दीवानी घनश्याम की लगन लगी हरी नाम की
Shree Radha Rani 150

शाम ढली और श्याम न आये भजन लिरिक्स
Shree Radha Rani 118

बरसाने में बंगला देखा बंगला राधे रानी का लिरिक्स
Shree Radha Rani 92
भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ
प्रकाशित टिप्पणियाँ
टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...
Tags:#Radha Rani bhajans
