18px
राधा ने काजल डाला संग में आई ब्रजबाला भजन लिरिक्स
राधा ने काजल डाला,
संग में आई ब्रजबाला,
जब देखी गली में आती,
यूँ बोला मुरली वाला,
अरे सुन सुन सुन सुन,
क्यो इतनी शरमाती है,
मैया की कसम तू मेरे,
सपनो में आती है,
राधा ने काजल डाला।।
तर्ज - तेरी आंख्या को यो काजल।
ओ राधे जिस दिन तेरा,
दीदार नही होता,
मुझे हो जाती बेचैनी,
ना रात भर सोता,
नैनो में तू ही समाई,
मन को भी तू ही भायी,
मैं हुआ दीवाना जबसे,
तू देख मुझे मुस्काई,
अरे सुन सुन सुन सुन,
क्यो इतनी शरमाती है,
मैया की कसम तू मेरे,
सपनो में आती है,
राधा ने काजल डाला।।
मैने मैया से भी बोला,
राधा से ब्याह करा दे,
मैं कहता राधा राधा,
मेरे हाथो माँग भरादे,
की मेरे दिल की चोरी,
तू बरसाने की गोरी,
मैं नही छोड़ने वाला,
तेरे प्यार की डोरी,
अरे सुन सुन सुन सुन,
क्यो इतनी शरमाती है,
मैया की कसम तू मेरे,
सपनो में आती है,
राधा ने काजल डाला।।
मैं तेरे बिना हूँ आधा,
तेरा साथ ज़रूरी है,
मेरे इन हाथो में,
तेरा हाथ ज़रूरी है,
जब मन का कमल खिलेगा,
जब दिल को चैन मिलेगा,
है प्यार हमारा सच्चा,
हर जनम में साथ चलेगा,
अरे सुन सुन सुन सुन,
क्यो इतनी शरमाती है,
मैया की कसम तू मेरे,
सपनो में आती है,
राधा ने काजल डाला।।
राधा ने काजल डाला,
संग में आई ब्रजबाला,
जब देखी गली में आती,
यूँ बोला मुरली वाला,
अरे सुन सुन सुन सुन,
क्यो इतनी शरमाती है,
मैया की कसम तू मेरे,
सपनो में आती है,
राधा ने काजल डाला।।
स्वर - रामकुमार लख्खा जी।
शेयर करें:
पिछला भजन (shree Radha rani bhajan)
राधा नाम लेते लेते मेरी उम्र बीत जाए लिरिक्स
अगला भजन (shree Radha rani bhajan)
अगर श्यामा जु ना होती तो हम जैसो का क्या होता भजन लिरिक्स
इस श्रेणी के लोकप्रिय भजन (shree Radha rani bhajan)सभी shree Radha rani bhajan भजन देखें →
यदि आप shree Radha rani bhajan के अन्य पावन भजन, आरती और पद पढ़ना चाहते हैं, तो हमारे सम्पूर्ण shree Radha rani bhajan संग्रह को अवश्य देखें। नीचे इसी श्रेणी के सबसे लोकप्रिय भजन प्रस्तुत हैं:

राधा नाम लेते लेते मेरी उम्र बीत जाए लिरिक्स
Shree Radha Rani 370

अगर श्यामा जु ना होती तो हम जैसो का क्या होता भजन लिरिक्स
Shree Radha Rani 244

हे बनवारी तरसे है नैना भजन लिरिक्स
Shree Radha Rani 184

मीरा हो गई रे दीवानी घनश्याम की लगन लगी हरी नाम की
Shree Radha Rani 150

शाम ढली और श्याम न आये भजन लिरिक्स
Shree Radha Rani 118

बरसाने में बंगला देखा बंगला राधे रानी का लिरिक्स
Shree Radha Rani 92
भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ
प्रकाशित टिप्पणियाँ
टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...
Tags:#Radha Rani bhajans
