18px
बरसाने ना जाऊं तो जी घबराता है भजन लिरिक्स
बरसाने ना जाऊं तो जी घबराता है,
आके तेरे बरसाने हमको चैन आता है,
हाँ हमको चैन आता है।।
तर्ज - तुझको ना देखूं तो।
सोना और चांदी हमको ना भाए,
जो कुछ भी है अपना तुझपे लुटाए,
आखिरी तमन्ना बस ये है हमारी,
जीना और मरना चौखट पे तुम्हारी,
तेरे दर्शन को दिल मेरा भागा आता है,
तेरे दर्शन को दिल मेरा भागा आता है,
आके तेरे बरसाने हमको चैन आता है,
हाँ हमको चैन आता है।।
फूलों से सजता है ये दर तुम्हारा,
सेवा करता तेरी एक ग्वाला,
चरणों में बैठा ब्रम्हांड सारा,
जो भी कोई आता खाली ना जाता,
खुशियों से झोली हर कोई भरले जाता है,
खुशियों से झोली हर कोई भरले जाता है,
आके तेरे बरसाने हमको चैन आता है,
हाँ हमको चैन आता है।।
तेरी ये रहमत तबसे मिली है,
जबसे तेरी चौखट हमने मली है,
तेरी ये किरपा हमपे रहे यूँ,
तेरे ही दर पर आते रहे यूँ,
तेरे बिना ‘राहुल' को कोई और ना भाता है,
तेरे बिना ‘राहुल' को कोई और ना भाता है,
आके तेरे बरसाने हमको चैन आता है,
हाँ हमको चैन आता है।।
बरसाने ना जाऊं तो जी घबराता है,
आके तेरे बरसाने हमको चैन आता है,
हाँ हमको चैन आता है।।
Singer - Rahul Sehgal
शेयर करें:
पिछला भजन (shree Radha rani bhajan)
राधा नाम लेते लेते मेरी उम्र बीत जाए लिरिक्स
अगला भजन (shree Radha rani bhajan)
अगर श्यामा जु ना होती तो हम जैसो का क्या होता भजन लिरिक्स
इस श्रेणी के लोकप्रिय भजन (shree Radha rani bhajan)सभी shree Radha rani bhajan भजन देखें →
यदि आप shree Radha rani bhajan के अन्य पावन भजन, आरती और पद पढ़ना चाहते हैं, तो हमारे सम्पूर्ण shree Radha rani bhajan संग्रह को अवश्य देखें। नीचे इसी श्रेणी के सबसे लोकप्रिय भजन प्रस्तुत हैं:

राधा नाम लेते लेते मेरी उम्र बीत जाए लिरिक्स
Shree Radha Rani 370

अगर श्यामा जु ना होती तो हम जैसो का क्या होता भजन लिरिक्स
Shree Radha Rani 244

हे बनवारी तरसे है नैना भजन लिरिक्स
Shree Radha Rani 184

मीरा हो गई रे दीवानी घनश्याम की लगन लगी हरी नाम की
Shree Radha Rani 150

शाम ढली और श्याम न आये भजन लिरिक्स
Shree Radha Rani 118

बरसाने में बंगला देखा बंगला राधे रानी का लिरिक्स
Shree Radha Rani 92
भक्तों के विचार एवं टिप्पणियाँ
प्रकाशित टिप्पणियाँ
टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...
Tags:#Radha Rani bhajans
